लखनऊ। नगर आयुक्त को मिल रही जानकारी के अनुसार नगर निगम की जमीनोें से अवैध कब्जा हटाए जाने का कार्यक्रम जारी है। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आज नगर निगम और स्थानीय पुलिस की टीम ने लगभग 38 करोड़ की जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। कब्जेदारो ने इसमें बाउण्डी के साथ एक कमरे एवं दुकानें बना रखी थी।
अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार ग्राम कलिया खेड़ा तहसील सरोजनी नगर की खसरा संख्या 684 635क क्षेत्रफल 0.506 हे0 खसरा संख्या 1916 क्षेत्रफल 0.999 हेक्टयर खसरा 717 क्षेत्रफल 0.805 हेक्टयर नवीन परती व खसरा सध्या – 772 क्षेत्रफल 1.173 हे. चारागाह दर्ज भूमि है जो नगर निगम में निहित है। उक्त भूमियों पर अनेक व्यक्तियों द्वारा वाउन्ड्रीवाल, टीनशेड व कमरो तथा दुकाने आदि बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। उक्त कब्जो को नगर निगम द्वारा ध्वस्त कराकर कुल 3.483 हेक्टयर अर्थात 14 वीघा भूमि अवैध कब्जे से मुक्त करायी गयी। ग्राम कलियाखेडा नगर निगम की नवविस्तारित सीमा मे सम्मिलित हुआ है। अवैध कब्जा मुक्त करायी गयी भूमि की बाजारू कीमत लगभग 38 करोड़ रूपये होगी।उक्त अतिक्रमण अभियान नन्द किशोर जोनल अधिकारी जोन-6, विनय कुमार मौर्य कर अधीक्षक जोन-6,श्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव सुपरवाइघ्जर कानूनगो, प्रशांत सिंह लेखपाल, सुशील सिंह लेखपाल, प्रवर्तन दल नगर निगम, पुलिस बल थाना काकोरी, राजेद्र हुमन अवर अभियन्ता नेहा यादव राजस्व निरीक्षक की उपस्थिति में चलाया गया।