ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य और शनि में शत्रुता का भाव है ऐसे में जब सूर्य शनि के घर में गोचर कर रहें हैं, तो इसका असर कुछ राशियों के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय- समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। साथ ही वह एक निश्चित संमय अंतराल पर उस राशि में स्थित होते है। सूर्य-शनि के प्रभाव से इन राशियों में कोहराम मच जाएगा। मकर राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। सूर्य देव यहां 13 फरवरी तक रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी सूर्य देव किस्मत चमका सकते हैं।
मेष राशि
सूर्य ग्रह का गोचर मेष राशि क जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकता है। सूर्य देव मेष राशि से कर्म भाव पर गोचर करेंगे। इस अवधि में व्यवसाय का विस्तार होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उनको नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं।
सिंह राशि
सूर्य देव सिंह राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे। इस समय नौकरी पेशा जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। वहीं पारिवारिक जीवन भी अनुकूल रहने वाला है। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि के ही स्वामी हैं, इसलिए यह अवधि आपको शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है।
मीन राशि
सूर्य देव का राशि परिवर्तन मीन राशि के लोगों को भी लाभ दिलाएगा। सूर्य ग्रह के प्रभाव से मीन राशि के जो जातक शेयर व स्टॉक मार्केट से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी। वहीं व्यापारियों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।