लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ द्वारा लम्बित मांगों का निस्तारण न होने तथा कार्मिकों में रोष व्याप्त होने से नाराज संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी का घेराव किया। घेराव के उपरान्त संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा ने लम्बित मांगों का विस्तारण से ब्यौरा देते हुए अतिशीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग रखी। संघ की तरफ से कहा गया कि अगर समय रहते समस्याओं का निस्तारण नही किया जाता तो अगले चरण में होने वाले आन्दोलन के लिए निगम प्रशासन जिम्मेदार होगा।
संगठन के पदाधिकारी शमील एखलाख, हेमन्त कुमार और शत्रोहन लाल सहित दर्जन भर से अधिक कार्मिकों के बीच मुख्य वित्त लेखाधिकारी को कर्मचारियों की लम्बित मांगों के संदर्भ में बताया गया कि पाॅच जनवरी 2023 को सम्बंधित मांगों के संदर्भ में पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन चार माह बीत जाने के बावजूद किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की गई। संघ द्वारा रखी गई मांगों में नई पेंशन प्रणाली के अन्तर्गत कार्यरत कार्मिकों के भविष्य निधि खातों में जमा धनराशि का भुगतान किया जाना, कर्मचारी कल्याण कोष की अद्यतन स्थिति पूर्ण कराकर लम्बित धनराािश् कल्याण कोष में जमा कराने के साथ लभार्थी को इसका लाभ प्रदान कराना सुनिश्चित किया जाए। समस्त कार्मिकों को बीमा परिधि मे लाया जाए। सेवायोजित परिवारिक पेंशनरों के पेंशन में महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए। पेंशन अदालत में आए समस्त पेंशन प्रकरणों का अविलम्ब निस्तारणा कराया जाए। लम्बित महंगाई भत्ते के अन्तरख् बोनस की धनराशि कर्मचारियें के भविष्य निधि खातों में तत्काल जमा कराई जाए। कार्यरत कार्मिकों को 20 प्रतिशत की नकद एवं सेवानिवृत्त कार्मिको को सातवे ंवेतनमान के अन्तर की धनराशि का अविलम्ब भुगतान किया जाए।