लखनऊ। शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है। आज कुल 28 चालान के तहत रु. 18200 का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।
जोन-01 में 10 चालान कर 600, जोन-02 में 5 चालान करते हुए 1100, जोन-05 में 3 चालान करते हुए 250 जोन-06 में चलाए गए अभियान में 02 चालान करते हुए 500 रूपये वसूल किये गए। जोन-07 में 3 चालान करते हुए 750 और जोन-08 में चलाये गये अभियान में 05 चालान करते हुए 15000 वसूल किये गये।