लखनऊ। 6 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक चलने वाली श्रीमद भगवत कथा ज्ञान यज्ञ हेतु कलश यात्रा का प्रारम्भ निवृतमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने चैक स्थित संतोषी माता मंदिर से किया। इस मौके पर निवृतमान महापौर संयुक्ता भाटिया ने भाजपा कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रेशु भाटिया और अन्य महिलाओं संग सर पर कलश रख यात्रा निकाली।
ज्ञात ठाकुरगंज स्थित कालीचरण इंटर कॉलेज में 7 दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में वृन्दावन से परम पूज्य देवी महेश्वरी (श्रीजी) द्वारा अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। महापौर ने इस दौरान महापौर ने कहा कि श्रीमद भगवत गीता को जीवन का सार बताते हुए कहाकि इस श्रवण और अध्ययन सभी को करना चाहिए।