लखनऊ। नगर निगम में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों का विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के प्रयासो से सम्पन्न हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माल्यापर्ण करते हुए अंगवस्त्र, धार्मिक ग्रन्थ, नगर निगम का प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए विदाई एवं सम्मान किया गया।
त्रिलोकी नाथ हाल में आयोजित समारोह में हरि राम द्वितीय श्रेणी लिपिक, राम लाल,राजू पुत्र बाबू लाल, श्रीमती राम दुलारी, राकेश पुत्र लालता, श्रीमती आशा पुत्री श्री लड्डन, श्रीमती पुष्पा पुत्री श्री अल्ला रख्खे, कल्ली प्रसाद, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य विभाग और विनोद कुमार वर्क सुपरवाइजर,को पेंशन पासबुक प्रदान की गयी। कर्मचारियों के उपादान (ग्रेच्युटी) तथा अर्जित अवकाश नगदीकरण का भुगतान इनके खातो में आर.टी.जी.एस. के माध्यम से किया गया है। भविष्य निधि का भुगतान हेतु भुगतान आदेश सम्बन्धित कर्मचारियों को प्राप्त करा दिया गया है। कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान अशोक सिंह, कार्यालय अधीक्षक अधिष्ठान दिनेश वर्मा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कर्मचारी प्रतिनिधिगण आनंद वर्मा, शमील एखलाक, हेमन्त कुमार, रेखा देवी, श्रीमती लक्ष्मी तथा भारी संख्या में कर्मचारियों के साथ सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के परिवारीजन भी उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा नगर निगम लखनऊ में प्रदान की गयी सेवाओं पर आभार व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा सेवानिवृत्ति के दिन ही सेवानैवृत्तिक लाभ की धनराशि का भुगतान व पेंशन बुक प्रदान किये जाने के सराहनीय कार्य पर आभार प्रकट किया गया।