लखनऊ। उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग, मिनिस्टीरियल एसोसिएसन के आहवान पर प्रदेश के 75 जिलों में कार्यरत खण्डीय कर्मचारियों ने लम्बित मांगों को लेकर बाह पर काली पट्टी बाधंकर दो दिवसीय विरोध के बाद अब 6 एवं 7 फरवरी को कलमबंद हड़ताल की जाएगी।
प्रान्तीय महामंत्री जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि खण्डीय कर्मचारियेां की लम्बित मांगों को लेकर काफी समय से उच्चाधिकारियों को संगठन पत्राचार करता आ रहा है। कई बार कुछ अधिकारियों के कारण प्रमुख अभियन्ता, (विकास) एवं विभागाध्यक्ष की ग्रीवांष बैठक में जो कार्यवृत्त जारी किये गये थे वो अब तक पूर्ण नही हुआ है। मिनिस्टिरियल कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची, स्थायीकरण, पदोन्नती, 5 प्रतिशत कोटे के अन्तर्गत अवर अभियन्ता के पद पर पदोन्नति, आदि पर कुछ विभागीय उच्चाधिकारियों की हठघर्मिता तथा कर्मचारी विरोधी नीति के कारण प्रदेश भर में कार्यरत कर्मचारियों में आक्रोष व्याप्त है।प्रदेश प्रवक्ता सी.पी.श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेष के 75 जिलो में 06. और 7. फरवरी को मिनिस्टीरियल कर्मचारी कलम बन्द हड़तान पर रहेंगें। इसके बावजूद भी विभाग के उच्चाधिकारी द्वारा ध्यान नही दिया गया तो 08, 09, 10 फरवरी को मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।