लखनऊ।नगर आयुक्त के निर्देशानुसार थाना गुडम्बा जोन -3 अंतर्गत कुर्सी रोड मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर कुल 17 भैंस, 02 गाय कुल 19 पशु को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित ठाकुरगंज कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया। जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही के बाद ही रिहा किया जायेगा। अभियान के दौरान पशुपालको और महिलाओं द्वारा विरोध भी किया गया जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया।
जानकारी मे बताया जा रहा है कि अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को रोड पर बाँध कर अतिक्रमण किया गया था, तथा मुख्य मार्ग बाधित कर रखा था जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। गोबर नाली में बहाने और अवैध रूप से डेरी संचालन करने पर अवैध डेरी हटाई गई ।नगर आयुक्त के निर्देशानुसार 26 मई को थाना गुडम्बा जोन -3 अंतर्गत कुर्सी रोड मुख्य मार्ग पर नगर निगम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया।