लखनऊ। नगर आयुक्त के आदेश में शहर से अवैध डेयरी को हटाए जाने का सिलसिला जारी है। आज जोन छह ठाकुरंगज स्थिति अवैध डेयरी को हटाने के द्वारा नगर निगम की टीम हो विरोध का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने अवैध डेयरी से 17 पशुओं को पकड़कर काजी हाउस भेज दिया।
आलमनगर, शेखपुर,मलपुर, मरी माता मंदिर मार्ग, आज़ादनगर आदि क्षेत्रों में अवैध डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल तथा कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। मौके पर कुल 12भैंस, 04गाय तथा 01 बछिया कुल 17 पशु को पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित आलमबाग कांजी हाउस में निरुद्ध किया गया। इन्हें नियमानुसार कार्यवाही के बाद ही रिहा किया जायेगा। अभियान के दौरान पशुपालको और महिलाओं द्वारा विरोध भी किया गया जिसे पुलिस बल द्वारा शांत करवाया गया। अवैध डेरी संचालकों द्वारा पशुओ को रोड पर बाँध कर अतिक्रमण किया गया था, तथा मुख्य मार्ग बाधित कर रखा था जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार उक्त क्षेत्रों से निरंतर गंदगी फैलाने और गोबर नाली में बहाने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही थी,जिससे नालियां चोक हो रही थी तथा कई जनसूचना अधिकार,के तहत कार्यवाही भी लंबित थी और चेतावनी तथा नोटिस देने के बाद भी डेरी संचालकों द्वारा डेरी नहीं हटाई गयी थी।