लखनऊ। उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ, द्वारा गृह कर के रूप में वित्तीय वर्ष 2022 -23 ) में प्राप्त हो रही धनराशि से नगर निगम कर्मचारियों की बोनस की ( वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक ) 75 प्रतिशत की बकाया धनराशि एवं सातवें वेतनमान का एरियर एवं डी ए एरियर भुगतान की धनराशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में भेजे जाने का अनुरोध किया है।
उत्तर प्रदेश नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कर्मचारी, संस्था हित में दिन रात मेहनत करके नगर निगम की वित्तीय स्थिति को सुधारने का कार्य, नगर आयुक्त महोदय के दिशा निर्देश में किया जा रहा है जिससे कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक हुई है। ऐसे में संघ द्वारा कर्मचारी हित में पूर्व की बकाया धनराशि को कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में भेजे जाने के लिए संगठन द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है तथा अनुरोध किया गया है। उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि परिवार के मुखिया होने के कारण कर्मचारी हित में भी बकाया धनराशि देनदारी को भी कम कर दी जाए, जिससे कर्मचारियों का मनोबल ऊंचा हो सके और नगर निगम की देनदारी भी कम हो जाए।