नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नवनिर्मित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने एक ट्वीट के माध्यम से बताया था कि पार्टी कार्यालय का यह विस्घ्तार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के नवनिर्मित केंद्रीय कार्यालय परिसर के लोकार्पण के अवसर पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने पार्टी कार्यालय के विस्तार पर देशभर के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस कार्यालय को कार्यकर्ताओं के सपनों का विस्तार बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की प्रगति का प्रतीक हैं। पीएम ने अपने संबोधन के दौरान 1984 के दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सन 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 330 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50ः से ज्यादा वोट मिलते हैं
बीजेपी युवाओं को मौका देने वाली पार्टी है। पीएम ने कहा भाजपा को ऐसी संस्था के रूप में विकसित करना है, जिसके लक्ष्य पहले से निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसी पार्टी बनना है, जिसके पास अगले 50 सालों के लक्ष्य हों।पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी। ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है। ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है। ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है। ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि देश में भाजपा का विस्तार पार्टी के कार्यक्रताओं के अथक प्रयासों की नतीजा है। पूर्वोतर में पार्टी के चार मुख्यमंत्री है, देश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता ही जा रहा है।