लखनऊ। सिंचाई विभाग में कार्यरत जिलेदार से उपराजस्व अधिकारी पद पर नव प्रोन्नत विभाग द्वारा कर दी गई जिसमें वर्ष 2021-22 में छः व वर्ष 2022-23 में 14 उप राजस्व अधिकारी पद पर प्रोन्नत हुए।
हर्ष ब्यक्त करते हुए सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने अपर मुख्य सचिव अनिल गर्ग एवं प्रमुख अभियंता व विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगे भी संघ को बहुत उम्मीदें हैं कि उप राजस्व अधिकारी का वेतनमान उच्चीकृत किये जाने, सिंचाई राजस्व संवर्ग की सेवा नियमावली परिवर्तन किए जाने व जिलेदार के छः सौ पदों में मात्र लगभग सौ पदो पर कार्यरत शेष बचे जिलेदार पदों पर माननीय उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार अर्ह पाये गये जिलेदार की शीघ्र पदस्थापना किये जायेंगे।